Shabd (Poem)

शब्द कभी जो मदद किया करते थे ज़िन्दगी चलाने में,
आज दिलों से दिलों की बाते जोड़ने लगे है,
यूँ तो ज़िन्दगी आज भी बिना शब्दो के कुछ नही, 
और ऐसा कुछ नही जो सब्दों से ना कहा जा सके,
फिर भी लोग कहते है सत्य शब्दों से नही कहा जाता।
 
शब्द जो ज़ुबान पर अटक जाए तो दर्द देते है,
और कही ज़ुबान से निकल जाए तो रिश्ते ही तोड़ देते है,
शब्दों में क्षमता बड़ी है,
जो काम तलवार ना कर सके कभी कभी शब्दों ने करि है।
 
माना कि शब्दों ने भी प्रेम तक पहुंचाया है,
पर कुछों को तोह इसी ने गर्त में डुबाया है,
शब्दो का प्रभाव बड़ा है,
जो कभी किसी को प्रेमी बना देता है और किसी को तोता,
लोग कहते है शब्द तो इशारे है,
पर कुछ लोग इसी को पकड़े अपनी ज़िंदगी गुज़रे है।
 
शब्दों की महिमा अपार है,
कभी तो रूठे दिलों को माना लेता है,
और कभी वर्षों के मेल को क्षणों में आग लगा देता है,
शब्दों के भिन्न श्रोत ही सम शब्दो को भी भिन्न आकर देते हैं,
और यही शब्द उन श्रोतो का भी निर्माण करते है।
 
शब्द पहूँचाता लोगो को ऊंचाइयों तक,
यही शब्द ऊंचाइयों से खेल रहे को क्षणो में लाता ज़मीन तक,
तो जो इन शब्दों को जान सके और सदुपयोग करे,
वह जीत भी पा सके दुनिया मे,
क्योंकि शब्द ही आदमी को जोड़ता ओर तोड़ता भी,
शब्द ही उठाता ओर गिराता भी।
 
By – Tushar Choudhary
 

Leave a Reply